डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में बस यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि पीआरटीसी (PRTC) और पनबस (PUNBUS) कर्मचारियों की आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक होनी थी, लेकिन आज सीएम मान के साथ उनकी बैठक नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने अपना विरोध जताया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि 11 और 12 फरवरी को आम आदमी पार्टी की रैली के लिए रोडवेज बसें नहीं दी जाएंगी। साथ ही 13, 14 और 15 फरवरी को राज्यस्तरीय धरना देंगे। इस दौरान उनका घेराव भी किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि 52 से अधिक यात्रियों को न बिठाने की दोबारा घोषणा की जाएगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत से उनकी मुलाकात का समय दिया गया था लेकिन मुलाकात नहीं हुई। जिसके चलते अगली बैठक 22 फरवरी को रखी गई है। जिस पर कर्मचारियों ने कहा है कि यह उन्हें स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्र दोबारा जारी किया जाए और पत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम पर बैठक की जाए।