डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 4 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
जिससे ठंड बढ़ेगी और तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। आईएमडी के मुताबिक यूपी और पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
मौसम विभाग ने पंजाब में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अगले 24 घंटों के दौरान दिन में कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 जनवरी को पंजाब और हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस मौके पर पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
इससे लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी। जबकि 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद 3 और 4 फरवरी को पंजाब में फिर से बारिश हो सकती है। राज्य में बारिश के कारण ठंडी हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है।