डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर आदित्य उप्पल के निर्देशों पर आज घनी धुंध और कड़ाके की ठंड में तड़के 5 बजे नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। बिल्डिंग ब्रांच ने तड़के सड़कों पर डिच चला दी।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
जानकारी के मुताबिक अवैध रूप से कालोनी काटी गई। इसमें सड़कें, मैनहोल और सीवरेज के कनैक्शन किए गए। खांबड़ा के पास स्थित इस अवैध कालोनी में आज एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने कार्रवाई की।
सात एकड़ में अवैध रूप से काटी गई कालोनी
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक अवैध रूप से कालोनी काट कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है। शिकायत के बाद नगर निगम के कमिश्नर आदित्य उप्पल ने उक्त कालोनी पर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद बिल्डिंग ब्रांच ने कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम ने अवैध कालोनी की सभी सड़कें तोड़ दी। मैनहोल को तोड़ दिया। साथ ही अवैध रूप से बन रहे मकानों पर भी कार्रवाई की है। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया। नगर निगम की टीम में एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, इंस्पैक्टर वरिंदर कौर, हनी, विकास, कमलभान के साथ पुलिस टीम शामिल थी।