डेली संवाद जालंधर Jalandhar News: श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर की ओर से 40 दिन लगातार चौंकीयो का आगाज जारी है। इसी के तहत दूसरे दिन न्यू हरगोबिंद कॉलोनी बस्ती शेख घास मंडी लूथरा परिवार के घर श्रद्धा भाव से चौंकी हुई।
![Jalandhar News: श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर की ओर से 40 दिन लगातार लगेगी चौकी 2 arora](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/01/arora.jpg)
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
चौंकी में श्री कष्ट निवारण बालाजी मन्दिर के सेवादार व मन्दिर के अध्यक्ष व विधायक रमन अरोड़ा ने हनुमान चालीसा पाठ का उच्चारण कर चौंकी का आग़ाज किया। जिसमें शैंकी हरजाई, ध्रुव कश्यप, राज कुमार चोपड़ा, आतिश अरोड़ा, खोज गब्बा इत्यादि सेवादारों ने बालाजी महाराज का गुणगांन कर भगतों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इस दौरान मन्दिर के अध्यक्ष व विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि 40 दिन लगातार चौंकी का करने का उद्देश्य मंदिर के निर्माण को भव्य बनाना है। उन्होंने बताया कि 40 दिन लगातार चौंकी में जो भी भक्तों द्वारा चढ़ावा आएगा, वह मंदिर के निर्माण में लगाया जाएगा।
![Jalandhar News: श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर की ओर से 40 दिन लगातार लगेगी चौकी 3 arora1](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/01/arora1.jpg)
इस मौके पर नीलम लूथरा, पूजा लूथरा, मोनू लूथरा, प्रीति लूथरा, सलोनी लूथरा, दीपिका लूथरा, दिवांश लूथरा हैप्पी अलंग, शैली खन्ना, राज कुमार चोपड़ा, गौरव अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, संदीप जग्गा, सूरज कुमार, शेन्की हरजाई, अमित चड्ढा, हितेश चड्ढा इत्यादि भगत उपस्थित थे।