डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर आदित्य उप्पल के निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज सुबह सुबह बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने खांबड़ा के पास मान मेडिसिटी के नजदीक बन रहे अवैध गोदाम को सील कर दिया। जबकि दूसरी कार्रवाई कुक्की ढाब के पास की गई है। यहां एक दुकान को सील किया गया।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
नगर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर इन दोनों अवैध निर्माणों को पहले नोटिस भेज कर काम रुकवाने को कहा गया था, लेकिन इमारत मालिक ने काम नहीं रुकवाया। खांबड़ा इलाके में मान मेडिसिटी के पास अवैध रूप से बन रहे कामर्शियल निर्माण का काम रुकते न देखकर इसे सील कर दिया गया।
5000 वर्ग गज में अवैध गोदाम सील
नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने मान मेडिसिटी के पास 5000 वर्ग गज में हो रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया। इसके अलावा इस टीम ने कुक्की ढाब के पास कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
कुक्की ढाब के पास अवैध रूप से दुकान बनाई गई थी। जिसकी लगातार शिकायतें आ रही थीं। शिकायत के आधार पर इसे पहले ही नोटिस जारी किया गया था। जिसे आज नगर निगम की टीम ने सील कर दिया। उधर, कमिश्नर आदित्य उप्पल ने कहा है कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है।