डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: आज सेंट सोल्जर ग्रुप की शाखा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर में लोहड़ी के ऐतिहासिक त्यौहार को बड़ी धूम धाम से मनाया। इस त्यौहार को स्कूल के प्रिंसिपल अम्बिका के नेतृत्व में मनाया गया।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ़ मेंबर्स ने बच्चों के साथ मिल कर इस समागम में और ख़ूब बना दिया। इसी उपलक्ष पर स्कूल के प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ मेंबर्स ने समारोह के मुख्य अतिथि ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा का स्वागत लोहड़ी के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रिवाज़ों एवं ढोल और पंजाबी बोलियों के साथ किया।
![St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स में लोहड़ी के त्यौहार का जश्न शुरू 2 8 2](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/01/8-2.jpg)
बच्चों को लोहड़ी के इतिहास के बारे में बताया
जिसमें छात्रों की ख़ुशी उनके नृत्य से दिख रही थी। छात्रों की हर एक प्रस्तुति लोहड़ी के इतिहास से सम्बंधित थी, जिसका मूल कारण उनको हमारे अमीर इतिहास से अवगत करवाना था। इसी दौरान वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बच्चों को लोहड़ी के इतिहास के बारे बताते हुए कहा जैसे दुल्ला भट्टी, जो पंजाब प्रान्त का सरदार था।
![St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स में लोहड़ी के त्यौहार का जश्न शुरू 3 2 6](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/01/2-6.jpg)
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
जब उसे पता चला की लड़कियों की बाजारी होती है। तब दुल्ला ने इस का विरोध किया और लड़कियों को दुष्कर्म से बचाया कर उनकी शादी करवा दी। इस विजय के दिन के कारण भी लोग लोहड़ी का पर्व मनाते हैं, इसी के साथ ही उन्होंने अग्नि व महादेवी की पूजा कर सब को बधाई दी।