डेली संवाद, फरीदकोट। Canada-India News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान करणवीर सिंह के रूप में हुई है जिसकी उम्र 21 वर्षीय बताई जा रही है। बताया जा रहा है करणवीर सिंह पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा का रहने वाला था।
मिली जानकारी के मुताबिक करणवीर सिंह की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि करणवीर कुछ दिनों से बीमार चल रहा था जिसके बाद उसको मौत हो गई। करणवीर डेढ़ साल पहले पढ़ाई करने के लिए कनाडा में गया था।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
बताया जा रहा है कि करणवीर सिंह माता पिता का इकलौता बेटा था। वह कनाडा के विन्निपेग में रह रहा था। वहीं मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं परिवार वालों ने बेटे के शव को भारत लाने के लिए सरकारों से मदद की गुहार लगाई है।