डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भर में मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दे कि मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन के कर्मचारी द्वारा 8 नवंबर 2023 से लगातार संघर्ष किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
यहां हम आपको बता दे कि पंजाब में मिनिस्ट्रियल सर्विसेज के कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन योजना, डी.ए. का बकाया, वेतन आयोग का बकाया, इसके साथ ही नई भर्ती संबंधी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
इसी को देखते हुए उन्होंने 14 और 15 तारीख को नो वर्क डे (No Work Day) का आह्वान किया है। इसके साथ ही अब नगर निगम, जालंधर की सभी यूनिय नें भी उपरोक्त निर्णय का समर्थन करते हुए 15.12.2023 को नो वर्क डे का आह्वान कर रही हैं।
बंद रहेगा जालंधर में नगर निगम का कार्यालय
जिसको देखते हुए नगर निगम, जालंधर का कार्यालय दिनांक 15 तारीख यानि कि आज पूरी तरह से बंद रहेगा। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार द्वारा हमारी मांगों को माना नहीं जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।