डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीएम भगवंत मान ने किसानों को तोहफा देते हुए गन्ने के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। बता दे कि जालंधर में किसानों द्वारा गन्ने के रेट को बढ़ाने के लिए प्रदर्शन भी किया गया था।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2023-24 के लिए गन्ने की कीमत (राज्य सहमत मूल्य) में लगभग 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। पंजाब सरकार ने पिछले दिनों किसान संगठनों के साथ बैठक की और उसके बाद गन्ना मिल मालिकों के साथ गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी के मुद्दे पर चर्चा की।
ਪੰਜਾਬ ਚ 11 ਰੁਪਏ ਦਾ ਇੱਕ ਸ਼ੁਭ ਸ਼ਗਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ …ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੰਨਾ ਕਾਸ਼ਤਾਕਾਰਾਂ ਨੂੰ 11 ਰੁਪਏ ਕੀਮਤ ਚ ਵਾਧਾ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਗੰਨੇ ਦਾ ਰੇਟ ਸਾਰੇ ਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 391 ਰੁਪਏ ਕਰਕੇ ਸ਼ੁਭ ਸ਼ਗਨ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ..ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਚ ਹਰ ਵਰਗ ਦੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣਗੀਆਂ ਖੁਸ਼ਖਬਰੀਆਂ ..ਤੁਹਾਡਾ ਪੈਸਾ ਤੁਹਾਡੇ ਨਾਮ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 1, 2023
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
सीएम भगवंत मान ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, पंजाब में 11 रुपए का एक शुभ शगुन होता है..आज पंजाब के गन्ना किसानों को 11 रुपए कीमत में बढ़ावा करके पंजाब का गन्ने का रेट सारे देश से अधिक पंजाब में 391 रुपए करके शुभ शगुन किया जाता है। साथ ही लिखा गया कि आने वाले दिनों में हर वर्ग के पंजाबियों को खुशखबरी मिलेंगी.. आपका पैसा आपके नाम..”