डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के युवक की मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक पंजाब के खन्ना का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं मृतक का नाम गुरदेव सिंह बताया जा रहा है।
![Punjab News: पंजाब के युवक की विदेश में गोली मारकर हत्या, घर में छाया मातम 2 mnila](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2023/11/mnila.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार गुरदेव सिंह की शनिवार सुबह फिलीपींस की राजधानी मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरदेव सिंह 4 वर्ष से फिलीपींस के मनीला में रह रहा था और वहां फाइनैंस का कारोबार कर रहा था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
गुरदेव सिंह की हत्या की खबर सुनते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। बता दे कि मृतक 58 वर्ष का था और अपने पीछे 2 बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।