डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने आदेश दिया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में 15 दिसंबर 2023 से छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति (Online Attendance) सुनिश्चित की जाए।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर सभी तैयारियां 12 दिसंबर 2023 तक पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को SMS के माध्यम से इसकी जानकारी मिलेगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आदेश दिया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में 15 दिसंबर 2023 से छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।