डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: पंजाब और हरियाणा के किसान चंडीगढ़ की ओर बढ़ गए हैं। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहे हैं। किसान आज से चंडीगढ़ में 3 दिन तक धरना देंगे।
बता दे कि यह प्रदर्शन 28 नवंबर तक जारी रहेगा। बता दें कि किसान केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने मोहाली और पंचकुला की ओर से आने वाली सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
पुलिस का कहना है कि किसी भी किसान संगठन को शहर में घुसने की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसानों ने चंडीगढ़ को घेरने का भी ऐलान किया है। उधर, किसानों के आंदोलन को लेकर पंचकुला पुलिस कमिश्नर ने चेतावनी जारी की है।
इसमें उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया है और कहा है कि बिना अनुमति के प्रदर्शनकारी पंचकुला के अंदर या बाहर वाहनों की आवाजाही को बाधित नहीं कर सकते हैं और चंडीगढ़ की ओर मार्च करने के लिए अलग से अनुमति लेनी होगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
मिली जानकारी के मुताबिक, मोहाली से आने वाले किसानों को चंडीगढ़ के सीमावर्ती गांव फायदा में रोका जाएगा। पुलिस की ओर से यहां बैरिकेडिंग की गई है। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली पुलिस से कई दौर की बातचीत भी की है। इस बॉर्डर से आम लोगों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है।