डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: NIA ने एयर इंडिया से उड़ान भरने वाले यात्रियों को वीडियो के जरिए धमकी देने के आरोप में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। SFJ और गुरपतवंत सिंह पन्नू एन.आई.ए ने मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के हालिया वायरल वीडियो पर मामला दर्ज किया है। में पन्नू ने यात्रियों और एयर इंडिया एयरलाइंस को 19 नवंबर से वैश्विक नाकाबंदी और एयरलाइन परिचालन बंद करने की धमकी दी गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
एन.आई.ए. ने पन्नू के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 120बी, 153ए और 506 और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 10, 13, 16, 17, 18, 18बी और 20 के तहत मामला दर्ज किया है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह भी धमकी दी कि एयर इंडिया को दुनिया में काम नहीं करने दिया जाएगा।