डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: पंजाब से आए दिन गोलीबारी की घटनाएं की सामने सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर पंजाब के जिला अमृतसर से सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में गोलियां चली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर में रंजीत एवेन्यू ब्लॉक-D में आज सुबह सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने एक कैब ड्राइवर को गोलियां मार दी है जिससे की कैब ड्राइवर बुरी तरफ से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
कबीर ड्राइवर का नाम नीरज कुमार बताया जा रहा है। गोलीबारी किसने की और क्यों की फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले भी नीरज पर किसी ने गोलियां चलाई थी जहां यह बच गया था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
इसके साथ ही नीरज का 9 महीने पहले भी किसी के साथ झगड़ा हुआ था यहां वह जेल भी गया था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।