डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम चुनाव की अभी तक आधिकारिक रूप से तारीखों का ऐला नहीं किया गया है। लेकिन चुनाव लड़ने के इच्छुक वार्ड नेता लगातार मेहनत कर रहे हैं। जालंधर वेस्ट हलके के वार्ड-55 से तरविंदर सोई चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
तरविंदर सोई ने बताया कि वे श्री सत्य साईं सेवा संस्थान पंजाब चैप्टर जालंधर के ट्रस्टी है। पिछले कई सालों से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे वार्ड नंबर 55 बस्ती गुजां से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
सोई ने सेवा की पेश की नई मिसाल
तरविंदर सोई पिछले 35 वर्षों से समाज सेवा के कार्य में लगे हुए हैं। सोई ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सिविल अस्पताल में सुबह सारे मरीजों को दूध दही दलिया फ्रूट न काने पीने की सभी सामान मुहैया करवाते हैं।
तरविंदर सोई खुद सिविल अस्पातल में मरीजों के बेड पर जाकर उन्हें निशुल्क खाने पीने का सामन मुहैया करवाते हैं। सोई को जानने वाले लोग कहते हैं कि सोई की दिनचर्या सिविल अस्पताल के मरीजों की सेवा से शुरू होती है। यही नहीं, सोई अपनी जेब से मरीजों के इलाज में भी खर्च करते हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
तरविंदर सोई के ट्रस्ट के पास दो एंबुलेंस है, जिसके जरिए मरीजों की फ्री सेवा की जाती है। कोरोना काल में तरविंदर सिंह सोई ने कैंप लगाकर इंजेक्शन लगवाएं, डायलिसिस वाले मरीजों को फ्री में इंजेक्शन मुहैया करवाए। सामाजिक कामों के साथ तरविंदर सोई अब राजनीतिक मंच पर उतर रहे हैं। वे वार्ड-55 से भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ेंगे।
नोट- डेली संवाद आज से शुरू कर रहा है कि जालंधर के 85 वार्डो में सक्रिय नेताओं पर रिपोर्ट। अगर आप भी अपने वार्ड में सक्रिय हैं, लड़ना चाहते हैं चुनाव, तो भेजिए अपनी फोटो और काम, हम छापेंगे बिल्कुल फ्री। 8847567663 पर करें WhatsApp