डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज समराला के नज़दीक घनी धुंध के कारण हुए दर्दनाक सडक़ हादसे पर गहरा अफ़सोस ज़ाहिर किया है, जिस कारण कई यात्री जख्मी हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मुख्यमंत्री ने इस घटना पर अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए कहा कि आज सुबह घनी धुंध के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए, जिस कारण कई यात्री जख्मी हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने जि़ला प्रशासन को सभी ज़ख्मियों का मुफ़्त इलाज करने के निर्देश पहले ही दे दिए हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
उन्होंने कहा कि वह प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर करीब से नजऱ रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आने वाले धुंध के दिनों के दौरान लोगों को अपने वाहन सावधानी से चलाने के लिए कहा, जिससे किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।