डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को विभिन्न जिलों में हुई बारिश से तापमान में आठ डिग्री की गिरावट आयी है। तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पंजाब में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
शुक्रवार को अमृतसर में 10.0 मिमी, लुधियाना में 2.0, पटियाला में 1.0, पठानकोट में 2.0, फिरोजपुर में 3.5, जालंधर में 9.5, रोपड़ में 15.5 और एसबीएस नगर में 9.0 मिमी बारिश हुई। अमृतसर का अधिकतम तापमान 18.2, लुधियाना 22.3, पटियाला 22.8, पठानकोट 19.9, बठिंडा 24.0, फरीदकोट 19.0, गुरदासपुर 21.0, फतेहगढ़ साहिब 22.5, जालंधर 18.6, मोगा 29.29, मोगा 29.29, बीएसडी 19.1 और एस. .8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। हालांकि, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। फिलहाल यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।