डेली संवाद, मुंबई। Tejas Shows Cancelled: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म तेजस (Tejas) 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कंगना की फिल्म को क्रिटिक्स और फैन्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। तेजस को अपना बजट पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
तेजस का लाइफटाइम कलेक्शन भी 10 करोड़ रुपये के करीब रहा है। लोग कंगना की तेजस देखने नहीं जा रहे हैं, जिसके चलते शो को रद्द करने का फैसला लिया गया है। कई प्रदर्शकों ने देश भर में तेजस के शो रद्द करने की बात कही है। उन्होंने बताया है कि फिल्म देखने बहुत कम लोगों के आने के कारण 50 फीसदी शो रद्द कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
तेजस कंगना रनौत की पांचवीं फिल्म है जो लगातार फ्लॉप हुई है। इससे पहले धाकड़, थलाइवी, पंगा और जजमेंटल फ्लॉप हो चुकी हैं। हाल ही में कंगना की चंद्रमुखी 2 रिलीज हुई थी। यह फिल्म महज 40 करोड़ रुपए का बिजनेस ही कर पाई। तेजस की बात करें तो इसमें कंगना ने महिला पायलट तेजस गिल का किरदार निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है।