डेली संवाद, चंडीगढ़। Thailand Tour: थाईलैंड (Thailand) में घूमने जाने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। खबर है कि थाईलैंड में जाने वाले भारतीयों को अब वीजा लेने की ज़रूरत नहीं होगी। मिली जानकारी के मुताबिक थाईलैंड ने भारतीयों और ताइवान को बिना वीजा देश में एंट्री देने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बता दे कि थाईलैंड ने नवंबर 2023 से मई 2024 तक भारत और ताइवान के टूरिस्टों के लिए वीजा की ज़रुरत को खत्म कर दिया है। भारत और ताइवान से आने वाले टूरिस्ट 30 दिन के लिए थाईलैंड में एंट्री कर सकते है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
बता दे कि थाईलैंड की सरकार का लक्ष्य अगले साल विदेशी पर्यटकों से राजस्व को 3.3 ट्रिलियन भाट तक बढ़ाना है। जिसके तहत यह नियम लागू किया जा रहा है। इससे पहले सितंबर महीने में चीन के पर्यटकों के लिए भी थाईलैंड ने ये सुविधा दी थी।