डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: हाल ही में गुरदासपुर में ट्रैक्टर पर स्टंट करते समय एक स्टंटमैन की मौत हो गई। दरअसल, पंजाब के स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह (स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह) ग्रामीण खेल मेले के दौरान जोखिम भरे स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
इस घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टरों पर स्टंट करने पर रोक लगा दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रिय पंजाबियों ट्रैक्टर को खेतों का राजा कहा जाता है…. उसको मौत का फरिश्ता मत बनाओ….पंजाब में ट्रैक्टर और संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह के स्टंट या खतरनाक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
ਪਿਆਰੇ ਪੰਜਾਬੀਓ ਟਰੈਕਟਰ ਨੂੰ ਖੇਤਾਂ ਦਾ ਰਾਜਾ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ..ਇਹਨੂੰ ਮੌਤ ਦਾ ਦੂਤ ਨਾ ਬਣਾਓ.. ਟਰੈਕਟਰ ਅਤੇ ਸਬੰਧਤ ਸੰਦਾਂ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਿਸਮ ਦੇ ਸਟੰਟ ਜਾਂ ਖਤਰਨਾਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਚ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ..ਬਾਕੀ ਵੇਰਵੇ ਜਲਦੀ.. pic.twitter.com/qxEA6gUdmy
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 30, 2023
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
यहां हम आपको बता दें कि जिले के फतेहगढ़ चूड़ी विधानसभा क्षेत्र के सरचूर गांव में स्टंट करते समय 29 वर्षीय सुखमनदीप की मौत हो गई। इस घटना से सबक लेते हुए पंजाब सरकार ने ट्रैक्टर और संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह के स्टंट या प्रदर्शन पर तुरंत प्रतिबंध लगा दिया है।