डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में AAP के मंत्रियों की शादी का सिलसिला जारी है। इसी के साथ अब खबर सामने आ रही है कि पंजाब का एक और मंत्री शादी करने जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब का खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक गुरमीत मीत हेयर 7 नवंबर को मोहाली में शादी करेंगे। इसके साथ ही 29 अक्तूबर को उनकी सगाई तय हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ में होगी। वहीं उनकी पत्नी का नाम डॉ गुरवीन कौर बताया जा रहा है जोकि पेशे से एक डॉक्टर है।