डेली संवाद, चंडीगढ़। Google Removed Fake App: गूगल अपने यूजर्स की सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय रहता है। Google Play Store पर कई ऐप्स उपलब्ध है लेकिन गूगल की तमाम सुरक्षा उपायों के बावजूद भी फर्जी ऐप्स Google Play Store पर आ जाते है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इससे बचने के लिए गूगल एक नया प्रोटेक्टिव टूल ला रहा है। अगर गूगल के दावों पर यकीन किया जाए तो करीब 3500 स्कैम लैंडिंग ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। गूगल का दावा है कि इसके साथ यूजर्स को करीब 12 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है।
ऐप सेटिंग पर ध्यान दे
पहली बात है कि किसी भी ऐप को आधिकारिक ऐप स्टोर Google Play Store से डाउनलोड किया जाना चाहिए। इसके साथ ही ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंग भी जांच कर लेनी चाहिए। इसका मतलब यह कि जिस ऐप की रेटिंग कम हो उसको डाउनलोड करने से बचना चाहिए।
आइकन पर ध्यान दे
दूसरी चीज वह है जिस पर यूजर्स को ध्यान देना चाहिए वह है आइकन। यदि आइकन ऐसा दिखता है कि इसे जल्दी में बनाया गया था, या यह बाकी ऐप के साथ फिट नहीं बैठता है, तो यह एक वैध ऐप नहीं हो सकता है।
डेवलपर
ऐप के डेवलपर्स पर ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि पेशेवर डेवलपर्स विवरणों की प्रूफरीडिंग करते हैं। साथ ही विवरण में त्रुटियों की सम्भावना भी कम होती है। ऐसे में फर्जी ऐप्स की संभावना को रोका जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल सर्च का इस्तेमाल करके कोई भी यह पता लगा सकता है कि डेवलपर अच्छा है या नहीं।
ऐप परमिशन
ऐप को डाउनलोड करने के बाद किसे अनुमति देनी चाहिए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि कई बार ऐप की परमिशन आपका फोन गलत हाथों में लेकर जा सकता है।
आधिकारिक लिंक
अगर आप किसी ऐप को डाउनलोड करना है तो उसको आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करना चाहिए। ऐप को किसी भी लिंक या फिर किसी और प्लेटफार्म से डाउनलोड नहीं करना चाहिए।