डेली संवाद, झारखंड। Viral Video: अपने हमेशा देखा होगा कि जब लड़की की शादी होती है और उसकी विदाई होती है तो ढोल-नगाड़ो के साथ उसको विदा किया जाता है। लेकिन ऐसा ही एक इसके विपरीत मामला सामने आया है। दसअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
इस वीडियो में पिता द्वारा बेटी को ससुराल से घर लाया जा रहा है वह भी पटाखों और ढोल नगाड़ो के साथ। दरअसल बेटी की शादी कुछ समय पहले हुई थी लेकिन जब अभी पिता को इस बात की जानकारी मिली कि उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता है तो पिता ने अपनी बेटी को ससुराल से बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ वापिस लेकर आए।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
यह मामला झारखंड के रांची का बताया जा रहा है। लड़की वालों की तरफ से बताया जा रहा है कि उनकी बेटी को शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित किया जाता था। बेटी की इस अनोखी घर वापसी की पूरे देश में चर्चा हो रही है। अपनी बेटी को ससुराल वालों से परेशान देख यह पिता बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ अपनी बेटी को घर वापस ले आया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
दरअसल, रांची के रहने वाले प्रेम गुप्ता ने साक्षी गुप्ता से बड़ी धूमधाम से शादी की। लेकिन शादी के बाद से ही साक्षी को उसके ससुराल वालों की तरफ से प्रताड़ित किया जा रहा। इसकी जानकारी तब परिजनों को मिली तो इसके बाद प्रेम ने अपनी बेटी को वहां ढोल नगाड़ो के साथ वापस लेकर आने का फैसला किया।