डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में गोली मारकर एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वडाला चौक के पास टावर एंक्लेव में एक ही घर के तीन लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जानकारी के मुताबिक टावर एंक्लेव फेज-3 में अचानक कई राउंड फायरिंग हुई। पहले तो लोगों ने समझा की कोई पटाखा चला रहा है, लेकिन थोड़ी देर बाद चीख पुकार शुरू हो गई।
लोग घरों से निकल कर देखा तो एक घर में गोली चलने और चिल्लाने की आवाज आ रही थी। इतने में एक व्यक्ति घर से भागता नजर आया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे और जांच शुरु कर दी है।
देखें कैसे हुआ ट्रिपल मर्डर
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
कहा जा रहा है कि घर के अंदर लड़के ने ही अपने पिता और माता को गोली मार दी। इसके साथ ही उक्त लड़के ने अपने भाई को भी गोली मारी। पुलिस ने तीनों की मौत की पुष्टि की है।