डेली संवाद, नई दिल्ली। Eye Health: आंखे शरीर का महत्वपूर्ण अंग मानी जाती हैं लेकिन आज के समय में ज्यादातर मोबाइल, लैपटॉप, स्क्रीन पर समय बिताने के कारण इन्हीं पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी, स्ट्रेस का असर आंखों पर भी पड़ता है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
ऐसे में आंखों की रोशनी तेज करने और इन्हें स्वस्थ रखने के लिए आपको कुछ एक्सरसाइज बताते हैं। रुटीन में इनका अभ्यास करने से आंखे स्वस्थ होने लगेगी। आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में….
ब्लिंकिंग
स्क्रीन और डिजिटल उपकरणों पर लगातार आंखें जड़ाए रखने से पलक झपकने की गति धीमी हो जाती है जिससे आंखों में सूखेपन की समस्या पैदा होने लगती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप ब्लिंकिंग एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। आंखों को बंद 2-3 सैकेंड तक बंद करके रखें। फिर धीरे-धीरे खोलें 4-5 बार यह एक्सरसाइज करने से आंखों में नमी बनी रहेगी।
आई रॉल
यदि आप आंखों की थकान से परेशान हो चुके हैं तो आई रॉल व्यायाम का सहारा जरुर लें। इसे करने के लिए आंखों को पहले एक दिशा में घुमाएं फिर इसे आराम दें। कुछ देर बाद आंखों को दूसरी दिशा में घुमाएं। नियमित इस एक्सरसाइझ को करने से आपको नींद भी अच्छी आने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
इस एक्सरसाइज को करने से सिर्फ आंखो को ही नहीं बल्कि तनाव और थकान भी कम होता है। इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। इसको करने के लिए हथेलियों को आपस में रगड़ें इसके बाद अपनी आंखें बदं करके हथेलियों को गाल पर रखें। फिर हाथों को अपनी आंखों पर रखें और 3-5 मिनट की गहरी सांस लें। नियमित इस एक्सरसाइज से आंखों को आराम भी मिलेगा और यह स्वस्थ भी रहेगी।
20-20-20 रुल
डिजिटल डिवाइस से पैदा हुए तनाव को कम करने के लिए आओप 20-20-20 रुल एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। इसको करने से आंखों की थकान कम होने के साथ-साथ रोशनी भी बढ़ेगी। 20-20-20 एक्सरसाइज को करने के लिए 20 सैकेंड तक लगभग 20 फूट दूर किसी चीज को देखें। इस एक्सरसाइज के अभ्यास से आपको स्क्रीन से आराम मिलेगा।
पेंसिल पुश अप्स
आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप पेंसिल पुश अप्स वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से पेन या पेंसिल को एक हाथ की दूरी पर रखकर अपनी आंखों के सामने पकड़ें और उसकी टिप पर फोकस करें।
धीरे-धीरे इस पेंसिल को अपनी आंखों की ओर लेकर आएं। जब तक टिप आपके एक आंख से न दिखे उसे देखते रहें। जैसे टिप दो भागों में बंटी हुई दिखे तो फिर इसे दूर ले जाएं इसी क्रम को फिर से दोहराएं। एक बार में 10-15 बार यही क्रम दोहराएं। आंखों की रोशनी तेज होगी।