डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के डीसी विशेष सारंगल ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किए है। मिली जानकारी के मुताबिक डीसी ने जालंधर में शाम 7 बजे से सुबह 8 बजे तक कंबाइन मशीनों से धान की कटाई पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
इसके साथ ही उन्होंने किसानों से बाजार में सूखा अनाज ही लाने की अपील की और कहा कि कृषि विभाग भी किसानों को इस संबंध में जागरूक करे ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बता दे कि यह आदेश 30 नवंबर 2023 तक लागू रहेगा।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
इसके ससथ ही डीसी विशेष सारंगल ने पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि धान की पराली जलाने से कई जहरीली गैसें निकलती हैं, जो मानव स्वास्थ्य को नुक्सान पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण को भी प्रदूषित करती हैं। यह आदेश भी 30 नवंबर 2023 तक लागू रहेगा।