डेली संवाद, स्पेन। Fire In Club: स्पेन के एक मशहूर नाइट क्लब में रविवार सुबह आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस आग में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। रोपीय देश स्पेन में रविवार को एक नाइट क्लब में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
स्पेन के दक्षिणपूर्वी में स्थित मर्सिया शहर के एक नाइट क्लब में आग लग गई, इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह आग रविवार सुबह 6 बजे लगी। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि तेजी से आयोजन स्थल तक फैल गई।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिलते ही मौके पर फायर सर्विस पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। वहीं, कर्मचारी क्लब के अंदर शवों का पता लगाने और उनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।