डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के करतारपुर से बड़ी खबर है। करतारपुर में एक महिला की हत्या कर दी गई। जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल मामले की अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। हत्यारे की खोज में पुलिस ने कई जगहों पर नाकेबंदी की है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
पुलिस के मुताबिक करतारपुर के आर्य नगर (टाहली साहिब रोड) वार्ड नंबर 11 में आज दिन-दिहाड़े महिला की हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि एक अज्ञात हमलावर ने घर में रह रही 2 महिलाओं पर तेजधार से हमला कर।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
इस दौरान 65 वर्षीय महिला सुरिंदर कौर की बेरहमी से हत्या कर दी जबकि उसकी बेटी मीना रानी पर भी इसी तरह हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।