डेली संवाद, बटाला। Punjab News: पंजाब में एक बार फिर खालिस्तानी नारे लिखने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर खालिस्तानी नारे लिखे गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार पंजाब के जिला बटाला में खालिस्तानी नारे लिखे गए है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा जिला अध्यक्ष हरसिमरन सिंह हीरा वालिया के घर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद और तेरी मौत के नारे लिखे गए है। बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी तब मिली जब लोग सुबह सैर करने के लिए निकले थे।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
तब लोगों ने देखा कि भाजपा जिला बटाला अध्यक्ष हीरा वालिया के घर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने दीवार पर लिखे हुए नारों के ऊपर पेंट कर उन्हें मिटा दिया है।