डेली संवाद, नई दिल्ली। Realme C51: realme C51 की आज पहली सेल होने जा रही है। अगर आप भी एक दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपका दिन बना सकती है। रियलमी की ओर से realme C51 एक न्यूली लॉन्च्ड स्मार्टफोन है। आइए जल्दी से फोन की पहली सेल से जुड़ी जानकारियां पर एक नजर डाल लेते हैं-
Contents
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
- realme C51 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे लाइव होने जा रही है। realme C51 स्मार्टफोन को आप सेल में सस्ते में खरीद सकते हैं।
- realme C51 फोन की खरीदारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से की जा सकेगी।
- realme C51 फोन को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट के साथ 8999 रुपये में लॉन्च किया है। अच्छी बात ये है कि फोन की पहली सेल में डिवाइस को 8499 रुपये में खरीद सकते हैं।
- realme C51 की खरीदारी बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ की जा सकती है। बैंक कार्ड ऑफर्स में ही 500 रुपये की बचत की जा सकेगी।
इन बैंक कार्ड पर पा सकते हैं छूट
- ICICI Debit और Credit Cards, EMI और Net Banking
- SBI Debit और Credit Cards
- HDFC Debit और Credit Cards
- Axis Bank Debit और Credit Cards
- Kotak Mahindra Bank Debit और Credit Cards
realme C51 क्यों खरीदना चाहिए
realme C51 को खरीदने की कई वजहें हो सकती हैं। फोन को 10 हजार से कम कीमत पर लाने के बावजूद भी कई एडवांस फीचर से लैस बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
- realme C51 को खरीद सकते हैं क्योंकि फोन 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ लाया गया है।
- realme C51 को एक आकर्षक रंग और डिजाइन में खरीदा जा सकता है। फोन मिंट ग्रीन जैसे कलर ऑप्शन में मौजूद है।
- realme C51 को 4GB+4GB रैम ऑप्शन के साथ लाया गया है। ज्यादा रैम के साथ फोन में ज्यादा ऐप्स का इस्तेमाल एक समय में किया जा सकेगा।
- realme C51 एक बजट डिवाइस होने के बावजूद भी 5000mAh बैटरी और 33W SUPERVOOC चार्ज जैसी खूबियों के साथ मिलता है।