डेली संवाद, मुंबई। Indigo Flight: पिछले कुछ महीनों से फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ताजा मामला मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट (Indigo Flight) का सामने आया है। फ्लाइट में एक महिला से छेड़छाड़ की गई। पीड़ित महिला यात्री का आरोप है कि उसके बगल में बैठे शख्स ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
इतना ही नहीं ये शख्स उसके काफी करीब भी आ गया, जिसके बाद महिला यात्री चिल्ला पड़ी। आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला यात्री ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा कि वह फ्लाइट में आराम कर रही थी। इसी बीच उसने अपनी आंखें बंद कर लीं।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
कुछ देर बाद उसने देखा कि आर्मरेस्ट ऊपर उठा हुआ है, जिस पर महिला ने पहले तो कुछ नहीं कहा। हालांकि, महिला यात्री को जरूर शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। पीड़िता ने शिकायत में कहा, ‘मैंने फिर सोने का नाटक किया और आंखें बंद कर लीं। बाद में पता चला कि मेरे बगल में बैठा व्यक्ति आर्मरेस्ट उठाकर गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
इतना ही नहीं वह शख्स उनके काफी करीब भी आ गया था। इस पूरी घटना के बाद महिला ने फ्लाइट में शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट दौड़कर उनके पास आए शोर होने पर आसपस बैठे यात्री भी उठ गए। महिला यात्री ने पूरी घटना फ्लाइट कोच को बताई। बाद में आरोपी डरकर माफी मांगने लगा।