डेली संवाद, चंडीगढ़। KBC 15 Winner: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला क्विज पर आधारित रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) का 15वां सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन के शुरू के महज 20 दिन बाद ही शो को अपना पहला करोड़पति मिल गया है।
यहां हम आपको बता दे कि यह करोड़पति पंजाब का रहने वाला है, जिसका नाम जसकरण सिंह है जोकि 21 साल के है। सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 15 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। पंजाब के खालरा गांव के 21 वर्षीय जसकरण सिंह केबीसी 15 के पहले करोड़पति बन गए हैं।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
21 साल की उम्र के जसकरण सिंह यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं IAS ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। कौन बनेगा करोड़पति का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि हॉट सीट पर विराजमान जसकरण सिंह ने 15 सवालों के सही जवाब देकर एक करोड रुपए जीत लिए हैं।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
7 करोड़ जीतने के लिए 16वें प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास कर रहे हैं। जसकरण सिंह 7 करोड़ की राशि जीतने में सफल हो पाएंगे या नहीं यह देखने के लिए दर्शकों को 4 व 5 सितंबर के एपिसोड का इंतजार करना पड़ेगा। सोनी टीवी ने हाल ही में प्रोमो के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जसकरण के करोड़पति बनने की एक झलक साझा की है।