डेली संवाद, जालंधर। Raksha Bandhan: जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू को आज स्थानीय ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। आश्रम से ब्रह्म कुमारी संधीरा दीदी, ब्रह्म कुमारी विजय दीदी, सीमा बहन, डॉ. महेश डोगरा, डॉ. आरएल बस्सन, सुभाष भाई और विकास भाई यहां मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
इस दौरान सांसद सुशील कुमार रिंकू ने ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राखी का पर्व न सिर्फ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मजबूती का प्रतीक है ब्लकि हमारी सांस्कृतिक धरोहर की एक विलक्ष्ण पहचान है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन खास तौर पर भावनाओं व संवेदनाओं का पर्व है, इसलिए सांस्कृतिक व धार्मिक तौर पर इसका महत्व बहुत ही ज्यादा है।
रिंकू ने ब्रह्म कुमारी आश्रम के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि आश्रम की बहनों की तरफ से हर साल इस पवित्र त्यौहार को इसी तरीके से मनाया जाता है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आश्रम की तरफ से इस पवित्र त्यौहार के महत्व को बनाए रखने के लिए इस तरह के प्रयास समाज में अनुकरणीय हैं।
सांसद सुशील रिंकू के साथ धोखा, देखो क्या बोले
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
उन्होंने कहा कि ब्रह्म कुमारी आश्रम की तरफ से समाज के लोगों को सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ने व समाज में एकता स्थापित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, जोकि सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम की तरफ से हमेशा ही लोगों को आध्यात्मिक उन्नति की राह दिखाई गई है, जिस पर चलकर लाखों की तादाद में लोगों ने अपना जीवन सफल बनाया है।