डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 22 August 2023: आज 22 अगस्त 2023, दिन मंगलवार है। आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।
आज कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मौसमी बीमारी का शिकार बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज किसी नए कार्य की ओपनिंग कर सकते हैं। कोई बड़ी साझेदारी या डील का हिस्सा बनने का भी योग है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। कोई मांगलिक कार्य या धार्मिक यात्रा का मन बन सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज का दिन आप यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी विशेष कार्य की योजना बन सकती है। साथ ही आज घर परिवार के साथ किसी पुराने विवाद का समाधान निकलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। बच्चे और पत्नी के लिए आज कोई तोहफा आप खरीद सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा गंभीर रहने की आवश्यकता है। बाहरी खान पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा निवेश सोच समझकर करें। आज बच्चे परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है, जिससे आपसी मतभेद दूर होंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा दिखाई देगा। परिवार और स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग धोखा दे सकते हैं। आज आपके ऊपर अतिरिक्त आर्थिक भार आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए वाहन या मकान खरीदने का प्लानिंग कर सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस कर सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार से कोई विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन करने का विचार आज मन में बन सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज का दिन आप परिवार के लिए कोई बढ़िया डिसीजन ले सकते हैं, जिससे परिवार में आपके प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक बड़ी मदद मिल सकती है। जिससे काम की स्थिति मजबूत होगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे। जिस कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। बाहर के खानपान से बचें। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच-विचार कर करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज आप परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार में मतभेद दूर होकर आपसी सामंजस्य से बढ़ेगा। इस कारण परिवार में सम्मान मिलने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश करने का मन आप बना सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और कोई नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज का दिन कोई सुखद समाचार लेकर आने वाला है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया है तो आज उसका सफल परिणाम आपको मिलने वाला है। व्यापार आदि में बड़ा निवेश के साथ मित्रों परिवारजनों से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज आपका दिन बहुत शानदार रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में चल रहा विवाद दूर होगा। सामाजिक क्षेत्र में कोई बड़ा पद आज आपको मिलने वाला है, जिससे आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से व व्यापार व्यवसाय में कार्य परिवर्तन से बड़ा लाभ मिलने के योग है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज आप व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जिससे आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको बड़ा लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, पत्नी से मन मुटाव रहेगा।