डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। यहां मोती नगर पुलिस ने आरके रोड पर येलो चिल्ली होटल में रेड कर लाखों रुपए का जुआ पकड़ा है। होटल मालिक सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 5.60 लाख रुपए और ताश की गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
पकड़े गए आरोपियों की पहचान होटल मालिक मोहित धीर के अलावा जुआ खेलने वाले गुरविंदर सिंह निवासी सरगोधा कॉलोनी, पंकज चोपड़ा निवासी राजा एन्क्लेव पक्खोवाल रोड, कुलदीप सिंह निवासी सरगोधा कॉलोनी, गुरदीप सिंह निवासी मॉडल हाउस, मनजीत सिंह निवासी न्यू शिमलापुरी, गुरबख्शीश सिंह निवासी मॉडल ग्राम, परमजीत सिंह निवासी चंडीगढ़ रोड, संयम अग्रवाल निवासी दुर्गा पुरी, दिनेश गुप्ता निवासी जमालपुर के तौर पर हुई।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
ASI अमरीक सिंह के अनुसार वह गश्त के दौरान टी पॉइंट ट्रांसपोर्ट नगर में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर होटल के कमरा नंबर 206 में रेड की गई। वहां 9 लोग जुआ खेल रहे थे। होटल मालिक मोहित धीर इन्हें जुआ खेलने के लिए जगह देता था। 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए।