डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में नशे और हथियारों की तस्करी को लेकर पुलिस को इंटेलिजेंस इनपुट मिली है। जिसके आधार पर पंजाब पुलिस ने 4 राज्यों के बॉर्डर और पाक बॉर्डर से सटे इलाकों में इंटर स्टेट नाकाबंदी की है। शनिवार को सुबह से ही पंजाब पुलिस सभी वाहनों की चैकिंग कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
इस ऑपरेशन का असर करीब 10 जिलों में देखा जा रहा है। जिसमें सबसे अहम चंडीगढ़-पंजाब बॉर्डर है। बता दें कि शुक्रवार को ही पंजाब पुलिस के एडिनशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADGP) अर्पित शुक्ला द्वारा BSF अधिकारियों के साथ तस्करों पर नकेल कसने के लिए एक अहम मीटिंग की गई थी।
ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा
राज्य भर में ऑपरेशन सील-3 के तहत ये सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन का अहम मकसद सिर्फ नशे पर कंट्रोल करना हैं। ऑपरेशन सील के तहत पंजाब पुलिस ने 4 राज्यों से लगते करीब 10 जिलों में इंटर स्टेट नाकाबंदी की है।
इन जिलों में पंजाब से सटे हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान है। पुलिस मान कर चल रही है कि तस्कर पंजाब से होते हुए इन राज्यों में आसानी से एंट्री लेते हैं, जिसके चलते चारों राज्यों की पुलिस के साथ पंजाब पुलिस ने कोआर्डिनेशन कर बॉर्डर सील किए हैं।
सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा 15 अगस्त को कहा गया था कि नशे को लेकर पंजाब पुलिस जल्द बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस सीएम भगवंत सिंह मान के उन्हीं आदेशों पर ये कार्रवाई कर रही है। पंजाब पुलिस के 100 से ज्यादा मुलाजिम सिविल ड्रेस पंजाब की विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किए गए हैं। जोकि सिर्फ लोगों पर नजर रख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी
इसके साथ ही पंजाब पुलिस की डीजीपी गौरव यादव ने राज्य की काउंटर इंटेलिजेंस एजेंसी को भी अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। पंजाब पुलिस की टीमें बॉर्डर एरिया में तैनात हैं। हर वाहन को रोका जा रहा है और उनके कागजात चैक किए जा रहे हैं। किसी भी नागरिक को परेशान नहीं किया जा रहा।
ऐसा इसलिए, क्योंकि तस्कर जाली नंबर प्लेट लगाकर चोरी के वाहनों पर तस्करी कर रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने हर वाहन को चैक करने का फैसला किया है। वहीं, साथ ही साथ पुलिस बसों और ट्रकों की भी चैकिंग कर रही है। नाकाबंदी के दौरान लोगों की भी की जा रही थी।