डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब पुलिस से बर्खास्त AIG राजजीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बर्खास्त AIG राजजीत सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली कोर्ट ने राजजीत सिंह को बड़ा झटका दिया है।
ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने बर्खास्त AIG राजजीत सिंह को भगौड़ा करार कर दिया है। यहां हम आपको बता दे कि राजजीत सिंह ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने राजजीत सिंह को राहत देने से मना कर दिया था।
ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी
यहां हम आपको बता दे कि राजजीत सिंह अभी तक फरार चल रहा है। राजजीत सिंह पर कई जिलों में एसएसपी रहते हुए ड्रग्स तस्करों से सांठगांठ का आरोप है। सिंह पर आरोप है कि उसने तरनतारन में एसएसपी रहते हुए नशे के मामलों की जांच हेड कांस्टेबल इंद्रजीत से करवाई थी।