डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में पिछले कई सालों से बोगस बिलिंग के जरिए सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। डेली संवाद की टीम कुछ दिनों से बोगस बिलिंग के पीछे की सारी कहानी और पंजाब की भगवंत मान सरकार के लिए सबसे बड़े खलनायक के चेहरे की तहकीकात में जुटी थी। इस दौरान कई पाठकों, नेताओं, अफसरों और कारोबारियों ने हमसे फोन कर जानना चाहा कि आखिर सरकार के दुश्मन कौन हैं?
डेली संवाद की टीम ने उन्हें यही उत्तर दिया कि थोड़ा इंतजार करें, आपके सामने सभी चेहरे बेनकाब होंगे। डेली संवाद आज से इन चेहरों की कलई खोलने जा रही है। जालंधर ही नहीं बोगस बिलिंग का खेल लुधियाना से होते हुए नोएडा और गुरग्राम तक फैला है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाा और दिल्ली के रास्त उत्तर प्रदेश में बोगस बिलिंग माफिया रोज करोड़ों रुपए का चूना सरकार को लगा रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
पंजाब खासकर जालंधर और लुधियाना के कुछ कारोबारियों ने नोएडा में सिर्फ बोगस बिलिंग के लिए दफ्तर खोला है। जानकारी है कि नोएडा में 14 हजार करोड़ रुपए के बोगस बिलिंग का मामला पकड़ा गया है। इसमें पंजाब के कई नामी हस्तियों के इसमें शामिल होने की सूचना है। इनके नाम सार्वजनिक करने में विभागीय अधिकारी भी हिचकिचा रहे हैं। क्योंकि ये इतने पावरफुल हैं, जिनकी पहुंच पंजाब सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार के कद्दावर नेताओं के साथ है।
नोएडा के 14 हजार करोड़ की बोगस बिलिंग का मामला पकड़ में आने के बाद जालंधर और लुधियाना के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस बोगस बिलिंग मामले के तार नोएडा से लेकर पंजाब की जानी-मानी हस्तियां, कारोबारी व राजनीतिक नेता जुड़े हुए हैं।
विभाग को जानकारी मिली कि नोएडा में बैठकर कुछ लोग जाली फर्में तैयार कर रहे हैं, उन्होंने उक्त फर्मों के माध्यम से ही कई हजार करोड़ की बोगस बिलिंग करके रिफंड ले लिया। अब इस मामले में आरोपियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। विभाग ने गत दिवस ही लुधियाना में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके वही खातों की जांच पड़ताल करने के बाद पंजाब में कई अन्य नामी कारोबारियों व राजनेताओं पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
नोएडा में 14 हजार करोड़ की बोगस बिलिंग में नाम सामने आने पर विभाग ने लुधियाना के दो कारोबारियों कार्रवाई तो कर दी, लेकिन जालंधर में बैठे मगरमच्छों पर अभी तक विभाग ने हाथ नहीं डाला है। जिससे ये मगरमच्छ अपने राजनीतिक आकाओं की शरण में चले गए हैं।
बात अगर जालंधर करें तो यहां 9 से 15 एसे कारोबारी हैं, जो बोगस बिलिंग में पूरी तरह से इनवाल्ब हैं। इन बड़े मगरमच्छों पर शिकंजा कसना अभी बाकी है। विभाग ने फिलहाल अभी तक इस मामले में अपनी तरफ से कोई डिटेल शेयर नहीं की है। सूत्रों का मानना है कि बीते दिनों नोएडा में हुए 14 हजार करोड़ के बोगस बिलिंग मामले में नोएडा से लेकर पंजाब तक कई नामी चेहरे शामिल हैं, जिसमें कई राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल हैं।
अगली कड़ी – जालंधर में 15 तो लुधियाना में 25 बड़े कारोबारी करते हैं बोगस बिलिंग का धंधा, रोज करोड़ों रुपए का लगाते हैं चूना… सबके चेहरे होंगे बेनकाब, पढ़ते रहें डेली संवाद….