डेली संवाद, जालंधर। Jalanhar News: जालंधर में अवैध कालोनी काटकर नगर निगम के खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस धंधे में अब कांग्रेसी नेताओं के साथ AAP नेताओं ने हाथ मिला लिया है। यहां आगे दुकान काटी जा रही है, उसके पीछे प्लाटिंग की जा रही है। इसकी शिकायत भी निगम अधिकारियों से की गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
शिकायतकर्ता के मुताबिक जालंधर में कई इलाके में अवैध कालोनी काटी जा रही है। इस कालोनी में रिहाइशी प्लाट के साथ साथ कामर्शियल प्लाट भी बेचा जा रहा है। जिसकी कीमत 6 लाख रुपए मरले से लेकर 10 लाख रुपए तक रखी गई है।
हैरानी की बात तो यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ हों, लेकिन उनकी ही सरकार में नगर निगम के कुछ अफसरों के साथ मिलकर बड़ा करप्शन किया जा रहा है। अवैध रूप से कालोनी काटकर निगम को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
शिकायतकर्ता ने बताया कि इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों से की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने कहा है कि अब इसकी शिकायत स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी और डायरैक्टर के साथ साथ विजीलैंस से की जाएगी। उधर, नगर निगम के एमटीपी बलविंदर सिंह ने कहा है कि संबंधित एटीपी से इसकी रिपोर्ट मांगेंगे और एक्शन लेंगे।