डेली संवाद, चंडीगढ़। Mark Margolis: हॉलीवुड एक्टर मार्क मार्गोलिस (Mark Margolis) का निधन हो गया है। गुरुवार को 83 साल के ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में आखिरी सांसें ली। मार्क मार्गोलिस के बेटे ने इस दुखद खबर को बताया कि उनके पिता बीमार थे और अब वह इस दुनिया में नहीं रहे।
ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
अस्पताल में एक्टर के साथ उनका बेटा और पत्नी भी नजर आए थे। ‘Breaking Bad’ में मार्क मार्गोलिस के को-एक्टर रहे ब्रायन क्रैंस्टन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आज मेरे दोस्त के निधन के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है। मार्क मार्गोलिस बहुत ही शानदार इंसान थे। सेट पर काफी मस्ती मजाक किया करते थे। मैं हमेशा उन्हें याद करूंगा।’
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
मार्क मार्गोलिस का जन्म साल 1939 में फिलाडेल्फिया में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए न्यूयॉर्क का रुख किया था। उन्होंने थिएटर में बी काम किया। फिर वह ‘अंकल सैम’ और ‘द गोलेम’ समेत 50 से ज्यादा ऑफ-ब्रॉडवे प्रोडक्शंस में दिखे थे। साल 2012 में उन्हें ‘ब्रेकिंग बैड’ में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था।’