डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। शनिवार, 05 अगस्त को 22 कैरेट सोने की कीमत में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत में 250 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।
ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
इसके अलावा चांदी की कीमत में 2000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है। यहां हम आपको बता दे कि टैक्स और एक्साइज ड्यूटी के कारण सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बढ़ती और घटती रहती है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 55000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
इसके पहले 4 अगस्त तक 22 कैरेट सोने की कीमत 55200 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इसके साथ ही आज 24 कैरेट सोने की कीमत 61,550 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल तक 24 कैरेट सोने की कीमत 61,800 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इसके आलावा 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 46,600 रुपए है।