डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना पुलिस ने शहर में चल रहे अनैतिक कामों पर अंकुश लगाने के लिए सर्च अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने बस अड्डे के पास होटलों में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल मैनेजर समेत 2 लड़कियों को काबू किया है।
ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ऐवर साइन नामक होटल में छापा मार कर मैनेजर जावेद अहमद और 2 लड़कियों को काबू किया है। पुलिस को मौके से 1000 रुपए और 2 कंडोम के पॅाकेट भी बरामद हुए है। थाना प्रभारी नीरज चौधरी व बस स्टैंड चौंकी इंचार्ज अवनीत कौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि होटल ऐवर साइन का मालिक राज कुमार व मैनेजर जावेद अहमद लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवा रहा है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक सूचान पाकर छापेमारी की गई। छापेमारी में पुलिस को अनैतिक सामग्री सहित 2 लड़कियों व मैनेजर जावेद अहमद को काबू किया है। पुलिस होटल मालिक राज कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस ने कई होटल्स में सर्च अभियान भी चलाया है।