केरल। Oommen Chandy Died: केरल से बड़ी खबर सामने आ रही है। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है। ओमन चांडी के बेटे ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है। कैंसर की लंबी बीमारी के बाद ओमन चांडी ने आज अंतिम सांस ली।

बेटे चांडी ओम्मन ने फेसबुक पर पोस्ट करके पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अप्पा का निधन हो गया। बताते चलें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता का बेंगलुरु में कैंसर का इलाज चल रहा था। केरल कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने ट्वीट कर ओमन चांडी के निधन पर दुख जताया।
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन। प्रेम की शक्ति से दुनिया पर विजय पाने वाले राजा की कहानी का मार्मिक अंत हुआ। आज, मैं एक महान व्यक्ति के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी आत्माओं में गूंजती रहेगी।
"Former Kerala CM and senior Congress leader Oommen Chandy passes away", tweets Kerala Congress President K Sudhakaran pic.twitter.com/QAR7EfaUnI
— ANI (@ANI) July 18, 2023
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ओमन चांडी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम एक ही साल में विधानसभा के लिए चुने गए थे। इसी चरण में हम छात्र जीवन के माध्यम से राजनीतिक क्षेत्र में आए थे। हमने एक ही समय में सार्वजनिक जीवन जीया था और उन्हें विदाई देना बेहद कठिन है। ओमन चांडी एक सक्षम प्रशासक और लोगों के जीवन से करीब से जुड़े रहने वाले व्यक्ति थे।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
आपको बता दें कि ओमन चांडी की तबीयत साल 2019 से ठीक नहीं चल रही थी। चांडी को गले से संबंधित बीमारी बढ़ने के बाद जर्मनी ले जाया गया था। बताते चलें कि वह केरल के दो बार मुख्यमंत्री भी रहे हैं। साल 1970 से राज्य विधानसभा में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।