डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लंबे समय से जालंधर में नगर निगम द्वारा अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की जा रही है। इसी को देखते पुलिस ने भी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सिटी पुलिस ने अवैध तौर पर बनाई गई कॉलोनी को लेकर कॉलोनी मालिकों पर शिकंजा कसा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 66 फीट रोड पर फोहलडिवाल गांव में 488 एकड़ जमीन पर अवैध तौर पर स्थापित “LIFE STYLE HOMES” कालोनी मालिकों पर सिटी सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कालोनी मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
बता दे कि पुलिस ने यह कार्रवाई JDA की शिकायत पर की है। पुलिस ने कालोनी काटने वाले 26 संत प्रेम सिंह नगर, 66 फीट रोड, जालंधर निवासी निरपाल सिंह रियात और इसकी पत्नी कुलदीप रियात के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कर तलाश शुरू की है। वहीँ अब यह भी जानकारी मिल रही है कि दोनों आरोपी अब गिरफ्तारी के डर से कोर्ट पहुंचे है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
यहां आपको बता दे कि बीते साल मामला ध्यान में आने पर दोनों आरोपियों को सरकार की अवैध कालोनी रेगुलेट पॉलिसी का ऑफर दिया गया था लेकिन यह असफल रहे। अतः सरकारी पॉलिसी के मुताबिक दोनों के ख़िलाफ FIR की सिफारिश की गयी थी। थाना पुलिस के मुताबिक जनवरी 2023 में FIR दर्ज होने पर भी दोनों थाना हाजिर नहीं हुए और दोनों को नोटिस भेजा गया था।