डेली संवाद, चंडीगढ़। Share Market: शेयर बाजार (Share Market) ने बुधवार को रिकॉर्ड हाई बनाया। BSE सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 63,915 पर बंद हुआ। इसी तरह Nifty भी 154 अंकों की मजबूती के साथ 18,972 पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख इंडेक्स पहली बार इस लेवल पर बंद हुए। जबकि इंट्राडे में Nifty ने 19,011 और Sensex ने 64,050 का LifeTime High बनाया।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
यहना हम आपको बता दें कि गुरुवार यानी 29 जून को शेयर बाजार बंद रहेंगे। बाजार की जोरदार तेजी में मेटल और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। NSE पर निफ्टी फार्मा और मेटल इंडेक्स 1-1 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुए। निफ्टी में अदानी ग्रुप के शेयर टॉप गेनर रहे. अदानी एंटरप्राइसेज का शेयर 5.6% चढ़ा।
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You
जबकि HDFC Life का शेयर 1% गिरकर बंद हुए। इससे पहले मंगलवार को BSE Sensex 446 अंक चढ़कर 63,416 पर बंद हुआ था। बता दें, निफ्टी ने इससे पहले अपना ऑल टाइम हाई 18,887 अंकों का अक्टूबर 2021 में बनाया था। इस बीच निफ्टी-50 में अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।