डेली संवाद, कनाडा। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता को लेकर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता को एक लड़की के साथ रंगरलियां मनाते हुए उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आज की तरफ फैल रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस नेता का नाम जसवंत सिंह अटवाल बताया जा रहा है जोकि AAP वैंकूवर (कनाडा) का उपाध्यक्ष है। इस वीडियो में जसवंत सिंह अटवाल किसी पंजाबी लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थे और तभी उसकी पत्नी कमरे में पहुंच गई। लड़की के साथ पति को देख पत्नी भड़क गई।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
पत्नी ने कहा कि बेटी के बराबर की लड़की के साथ संबंध बना रहे हैं तुम्हें शर्म नहीं आती। इस पर लड़की ने कहा कि जसवंत ने उसके साथ झूठ बोला था। उसने कहा था कि वह अकेला रहता है। उसका आगे-पीछे कोई नहीं है। सबकी डेथ हो गई है। पत्नी ने उसकी जमकर क्लास लगाई और कहा कि जिस घर में तुम रह रहे हो इसकी किश्तें वह भरती है।
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You
इसके के साथ ही उसने कहा कि वह घर का सारा खर्च चलाती है। अपनी बेटी के बराबर की लड़की के साथ संबंध बना रहे हैं तुम्हें शर्म नहीं आती। और तो और लड़की से संबंध बनाने के लिए तुमने अपनी पत्नी और बच्चों को भी मार दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग आम आदमी पार्टी को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।