डेली संवाद, मोगा। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर मोगा से आप विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को लेकर सामने आ रही है। खबंर है कि विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा एसी और रेफ्रिजरेटर घोटाले में फंस गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोगा के पूर्व हेल्थ सुपरवाइजर महिन्द्रपाल लूंबा ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें मोगा से इसलिए हटाया गया क्योंकि उनके पास मोगा के सिविल अस्पताल में चल रहे भ्रष्टाचार के कई सबूत थे। उधर, विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पूर्व हेल्थ सुपरवाइजर महिन्द्रपाल लूंबा ने विधायक अमनदीप पर आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल के लिए खरीदा गया एयर कंडीशन (एसी) विधायक आवास में लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You
इन आरोपों के बाद 6 बिल भी सामने आ चुके हैं। ये बिल एसएमओ मोगा के नाम पर बने हैं। ये बिल अकालसर रोड मोगा जनता इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप के हैं। सूत्रों का कहना है कि इस दुकान से यह सामान सिविल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन अस्पताल में कहीं भी एसी या रेफ्रिजरेटर नहीं लगाया गया था। इन बिलों में 13-13 हजार कीमत के 2 रेफ्रिजरेटर भी हैं।