डेली संवाद, चंडीगढ़। CTET Exam Date 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने ctet 2023 परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि परीक्षा अब ऑनलाइन मोड में नहीं होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इस साल CTET परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
सीबीएसई ने जारी नोटिस में बताया है कि कि, ‘केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 17वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि CTET परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड यानी पेन एंड पेपर आधारित मोड में 20 अगस्त 2023 को कराया जाएगा।’
ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए
सीबीएसई ने CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in ऑफिशियल नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। सीबीएसई CTET एग्जाम 20 अगस्त 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।