डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब के कपूरथला से बड़ी खबर है। यहां मोहल्ला मेहताबगढ़ में 2 गुटों के बीच झड़प के बाद फायरिंग हुई है। गोलीबारी में 2 लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया, जिसका इलाज जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
दूसरी तरफ इस मामले की पुष्टि करते हुए DSP सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस ने सुमोटो (संज्ञान) नोटिस लेते हुए दोनों गुटों के 6 लोगों को नामजद कर लिया। विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी की गिरफ्तार भी किया है। वहीं टकराव के पीछे की वजह जानने के प्रयास जारी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मेहताबगढ़ में 2 गुटों के बीच कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि फायरिंग की गई। घायलों में पवनप्रीत सिंह तथा मनप्रीत सिंह शामिल हैं। मनप्रीत सिंह को परिजन जालंधर के निजी अस्पताल में ले गए। वहीं सूत्रों की मानें तो उक्त मामला नशा तस्करी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज
एक कांग्रेस नेता का पोता भी इसमें शामिल है। घायल पवनप्रीत सिंह की मां जसवीर कौर ने बताया कि माता के मंदिर से माथा टेक कर लौट रहे थे कि अचानक सन्नी नामक व्यक्ति उनकी गाड़ी के आगे खड़ा हो गया और गाली गलौज करते हुए पत्थर मारने लगा। उनके बेटे पवनप्रीत ले रोका तो उसने फायरिंग कर दी। सूत्रों की मानें तो इस दौरान 3-4 राउंड फायरिंग हुई है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू