डेली संवाद, लुधियाना। Saria Rate In Punjab/Saria Price In Punjab। पंजाब में सरिया के रेट लगातार कम हो रहे हैं। हालत यह है कि सरिया की मांग में वो तेजी नहीं आ पा रही है, जितनी व्यापारियों को उम्मीद थी। पंजाब के मार्केट में सरिया का दाम 6560 रुपये प्रति क्विंटल है।
ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज
सरिया का दाम सोने के भाव की तरह हर रोज ऊपर नीचे जा रहा है। कभी 200-300 रुपये ऊपर तो कभी 200 -300 रुपये नीचे। सरिया व्यापारियों ने बताया कि उम्मीद के मुताबिक सरिया की डिमांड नहीं बढ़ रही है। सरिया का दाम 10 दिन पहले 6700 प्रति क्विंटल था।
डेढ़ माह पहले सरिया का दाम 6900 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था। चार माह पहले सरिया का दाम 6500 के आसपास बिक रहा था। बाजार में सरिया की डिमांड सामान्य ही कही जा सकती है। कोई उछाल नहीं है। अब मानसून का सीजन शुरू होने वाला है तो डिमांड के और कम होने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
कारोबारियों के मुताबिक 1 साल पहले अप्रैल माह से अब के दाम का मुकाबला करें तो दाम 18 सौ रुपये प्रति क्विंटल अधिक था। अप्रैल 2022 में सरिया का दाम 8300 रुपये प्रति क्विंटल तक चला गया था। उसके बाद सरिया का दाम बेशक नीचे आया है लेकिन सरिया का दाम कब बहुत ज्यादा ऊपर और कब नीचे चला जाए कहा नहीं जा सकता।
कारोबारियों के मुताबिक पंजाब में सरिया की अनुमानित 60 हजार टन प्रतिमाह की खपत है। इसमें कुछ कम ज्यादा होता रहा है। ऐसा तब होता है जब सीमेंट के दाम बढ़ते हैं या लोगों या कांट्रेक्टर द्वारा मकान बनाने में कोई अड़चनें आने लगती हैं।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली
https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ